फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, महिला की मौत

Sun, 14 Dec 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। ऊंचाहार सीमा पर शनिवार की रात ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर कार सवार महिला की मौत हो गई, जबकि पति घायल हो गया। प्रतापगढ़ जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के परियावां गांव निवासी मो. कामरान (52) शनिवार की शाम कार से अपनी पत्नी सायरा बानो (45) व बेटे माज (15) के साथ रायबरेली शहर स्थित अपने आवास जा रहे थे। लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर नवाबगंज थाना क्षेत्र के ब्रहमौली तिराहे के पास ट्रैक्टर ट्राली ने कार टकरा गई। ट्राली में लदी लकड़ी कार का शीशा तोड़ते हुए सायरा बानो के सीने में घुस गई, इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनके पति कामरान को चोटें आईं। कार में पीछे बैठा बेटा माज बच गया। नवाबगंज थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लिया गया है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें