फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: दिव्यांग बच्चों के लिए लगेंगे शिविर

Sat, 12 Sep 2026 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री योजना में विशिष्ट आवश्यकता वाले (दिव्यांग) बच्चों को सहायक उपकरण व यंत्र उपलब्ध कराने के लिए शिविर लगाए जाएंगे। बीएसए राहुल सिंह ने सभी बीईओ को पत्र जारी कर दिया है, ताकि दिव्यांग बच्चों को शिविर में शामिल कराया जा सके। उन्होंने बताया कि बीआरसी अमावां में 19 सितंबर व बछरावां में 21 सितंबर को शिविर लगेगा। इसके बाद फिर से अमावां में 7 सितंबर व बछरावां में 8 दिसंबर को शिविर लगाकर सहायक उपकरण बांटे जाएंगे। समेकित शिक्षा के तहत वर्ष 2026-27 में एलिम्को कानपुर के सहयोग से समग्र शिक्षा के 280 एवं पीएमश्री के 42 दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण एवं यंत्र उपलब्ध कराए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें