फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: रेलवे स्टेशन पर क्विक वॉटरिंग सिस्टम के लिए कराई बोरिंग

विज्ञापन
रेलवे अस्पताल के पास वाटरपंप के लिए कराई गई बोरिंग। - फोटो : रेलवे अस्पताल के पास वाटरपंप के लिए कराई गई बोरिंग।
विज्ञापन
रायबरेली। शहर के रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों में पानी भरने की व्यवस्था करने के लिए क्विक वॉटरिंग सिस्टम लगाया जा रहा है। इसके लिए करीब डेढ़ महीने पहले काम शुरू कराया गया था। रेलवे अस्पताल के पीछे बोरिंग कराई जा चुकी है। जल्दी ही पंप हाउस और वाटर टैंक बनाने का काम पूरा कराया जाएगा। इसके बाद सभी प्लेटफॉर्मों तक पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इससे ट्रेनों के रुकते ही बोगियों में पानी भरा जा सकेगा। यात्रा के दौरान ट्रेन में पानी खत्म होने की समस्या से यात्रियों को जूझना नहीं पड़ेगा।कोचिंग डिपो अफसर अरविंद कुमार का कहना है कि क्विक वॉटरिंग सिस्टम के लिए 300 मीटर से अधिक बोरिंग कराई गई है। तेजी से काम पूरा कराया जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द सुविधा मिल सके। पंप हाउस और वाटर टैंक बनते ही नई पाइप लाइन भी बिछा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें