हरचंदपुर। हरचंदपुर-सिरसा मार्ग स्थित पूरे पंडित गांव के पास बुधवार को बुजुर्ग का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों का कहना है कि बुजुर्ग मानसिक रूप से बीमार थे। सिरसा बाजार के आसपास घूमते रहते थे। सीओ महराजगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की सही वजह पता चलेगी।