लालगंज। भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के विरुद्ध पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। इसमें सांसद पर लोकतंत्र विरोधी बयान देने का आरोप लगाया।
कार्यकर्ताओं ने पुलिस से मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की। भाजपा प्रांतीय परिषद के सदस्य सुशील शुक्ला ने कहा कि सांसद राहुल गांधी ने महिला संवाद के दौरान प्रधानमंत्री को देशद्रोही कहा है। कार्यकर्ताओं ने इस आशय का एक वीडियो भी पुलिस को सौंपकर मामले में एफआईआर दर्ज करने की गुहार लगाई है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष मनोज अवस्थी, अनूप पांडेय, कैलाश बाजपेई, सपना देवी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।