रायबरेली। बिजली उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए शनिवार और प्रत्येक रविवार को बिलिंग काउंटर और कार्यालय खुले रहेंगे। मुख्य अभियंता रविचंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि 12 सितंबर को महीने का द्वितीय शनिवार है। इस दिन भी सभी कार्यालय व वितरण खंड खुले रहेंगे। इसके अलावा सितंबर में पड़ने वाले सभी रविवार को कार्यालय खोलने के लिए सभी वितरण खंडों के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए गए हैं। इस दिन भी राजस्व जमा कराने के साथ लोगों की शिकायतें दूर की जाएंगी।