बछरावां। लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग पर टोडरपुर गांव के पास मंगलवार शाम को एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान बगाही निवासी नन्हा (48) के रूप में हुई है। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं लगाया था।