फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: डंपर पलटने से बाइक क्षतिग्रस्त

Thu, 29 Oct 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
गदागंज। ग्राम पूरे जिलेदार गदागंज के पास बुधवार दोपहर को एक डंपर पलटने से सड़क किनारे खड़ी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। यह घटना डंपर चालक की लापरवाही के कारण हुई। डंपर गिट्टी खाली कर रहा था। इसी दौरान चालक की लापरवाही से वह पलट गया। सड़क किनारे खड़ी एक बाइक उसकी चपेट में आ गई। डंपर के पलटने से बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गदागंज थाना क्षेत्र के बड़े पूरवा की पूनम ने इस मामले में गदागंज थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी बालेंदु गौतम ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली है। मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें