रायबरेली। जगतपुर क्षेत्र के डिहवा गांव निवासी गजेंद्र प्रताप सिंह (20) बृहस्पतिवार रात बिसैया स्थित ननिहाल से घर लौट रहे थे। जगतपुर-सलोन मार्ग पर शांति विद्या निकेतन स्कूल के पास लगे पुलिस बैरियर से बाइक टकरा गई। इससे गजेंद्र घायल हो गए। जिला अस्पताल से उनको ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया था जहां इलाज के दौरान मौत हो गर्ई। लोगों का कहना है कि वह हेलमेट नहीं पहने थे। वह बीए के छात्र थे। उनकी मौत से मां सीमा, भाई सतेंद्र समेत अन्य परिजन बेसुध हैं। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।