रायबरेली। राजकीय इंटर काॅलेज के मैदान में आयोजित रायबरेली प्रीमियर लीग टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को दो मैच खेले गए। दोनों मैचों में भारत फाइटर्स और निर्मल लायंस ने जीत दर्ज की।
पहला मैच भारत फाइटर्स और फ्यूचर कैपिटल के बीच हुआ। फ्यूचर कैपिटल ने आठ विकेट के नुकसान पर 123 रन बनाए। जवाब में उतरी भारत फाइटर्स ने जीत हासिल कर ली।
दूसरा मैच मुशीर दबंग एवं निर्मल हॉस्पिटल लायंस के बीच हुआ। निर्मल हॉस्पिटल ने 153 रन बनाए। जवाब में उतरी मुशीर दबंग की टीम 109 रन ही बना सकी।