फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी की शिकायत करने पर पीटा, डीएम से गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली चोरी की शिकायत करने पर पीटा, डीएम से गुहार
विज्ञापन

रायबरेली। सलोन कोतवाली क्षेत्र के पूरे मोचिन मजरे खानपुर बीरभानपुर में बिजली चोरी की शिकायत करने पर गांव के ही कुछ लोगों ने वृद्धा व उसके घर के लोगों की पिटाई कर दी। थाने में एनसीआर दर्ज होने के बाद वृद्धा ने डीएम से गुहार लगाकर बिजली चोरी करने वालों पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। पीड़ित वृद्धा मेड़ादेवी व उसके बेटे प्रेमलाल और बहू शकुंतला ने डीएम को दिए शिकायतीपत्र में आरोप लगाया कि गांव के ही कुछ लोगों ने बीती चार अक्तूबर को मारपीट की थी, जिसमें पुलिस ने रामराज के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि विपक्षी बिजली चोरी कर रहे हैं। इसकी शिकायत करने पर मारपीट की है। वृद्धा व उसके परिवार के लोगों ने डीएम से बिजली चोरी करने वालों पर मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें