फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बाराबंकी का पशु तस्कर गिरफ्तार, दर्ज हैं 14 केस

Mon, 23 Feb 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। सेमरी गांव के पास से पुलिस ने शुक्रवार रात पशु तस्कर को गिरफ्तार किया। उसका साथी फरार हो गया। पकड़े गए तस्कर को दीवानी कचहरी कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। खीरों थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह के मुताबिक रात करीब 10 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि सेमरी गांव के पास दो लोग पशु तस्करी के फिराक में हैं। टीम के साथ घेराबंदी करके बाराबंकी जिले के सफदरगंज थाना क्षेत्र के फुलवरिया मस्जिद रसौली कटरा गांव निवासी मेराज अहमद को पकड़ा गया। उसका साथी चकमा देकर फरार हो गया। मेराज के खिलाफ रायबरेली, सुल्तानपुर, बाराबंकी जिले में आर्म्स एक्ट, गैंगेस्टर एक्ट, गोहत्या निवारण अधिनियम समेत कुल 14 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें