फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: शातिरों के चंगुल से छात्रा को छुड़ाया, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। फिरोज गांधी कॉलेज में पढ़ने के लिए घर से निकली एक छात्रा को कुछ शातिरों ने अगवा कर लिया। इसकी जानकारी मिलने पर सक्रिय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर देरशाम छात्रा को शातिरों के चंगुल से छुड़ाकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के परिजन का आरोप है कि तीनों शातिर लड़कियों को अपने प्रेमजाल में फंसाकर बड़े शहरों में ले जाकर बेचने का कार्य करते हैं। पुलिस केस दर्ज कर तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली क्षेत्र के सब्जीमंडी क्षेत्र के एक निवासी की बिटिया शुक्रवार सुबह फिरोज गांधी कॉलेज रायबरेली में पढ़ने के लिए घर से निकली थी। देर तक वह घर नहीं पहुंची तो परिवार वालों ने उसकी खोज खबर लेना शुरू करते हुए पूरे मामले की जानकारी भी पुलिस को दी।
सक्रिय पुलिस ने शहर में घंटाघर के पास से गायब हुई युवती को घंटाघर के पास से खोज कर उसे बहला फुसला कर साथ ले जा रहे तीनों शातिर युवकों को दबोच लिया। इस मामले में पीड़िता के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी बेटी को लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर बड़े शहरों में ले जाकर बेचने वाले गिरोह के लोगों ने अगवा किया था।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने लालगंज कोतवाली क्षेत्र के औरी का पुरवा निवासी मो. सलमान, जुनैद तथा इश्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शहर कोतवाली प्रभारी राघवन सिंह ने बताया कि तीनों गिरफ्तार शातिरों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें