फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स में चलेगी 15 विशेष बीमारियों की स्पेशल क्लीनिक

विज्ञापन
एम्स का आईसीयू वार्ड। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) 15 विशेष बीमारियों के इलाज के लिए स्पेशल क्लीनिक शुरू कर रहा है। इस ओपीडी में न्यूरोलॉजी, मनोविज्ञान, पीडियाट्रिक समेत छह विभागों के 24 डॉक्टर तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को रेटीना, हाईरिस्क नवजात व शुगर समेत छह बीमारियों की स्पेशल ओपीडी चलेगी। इसमें मरीजों का इलाज किया जाएगा।
नेत्र विभाग की ओर से आंखों से जुड़ी चार बीमारियों के लिए स्पेशल ओपीडी के लिए अलग-अलग दिन तय हुए हैं। कार्निया की ओपीडी बुधवार, रेटीना की गुरुवार और ओकुलोप्लास्टिक की क्लीनिक शुक्रवार को दोपहर दो से शाम चार बजे तक चलेगी।
ग्लूकोमा की ओपीडी शुक्रवार को सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक होगी। स्पाइन बीमारी की क्लीनिक शुक्रवार व बुधवार को सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक होगी।
बच्चों में प्रसव के बाद गंभीर नवजात के इलाज के लिए प्रिनेटल एंड हाई रिस्क न्यूबॉर्न क्लीनिक गुरुवार, पीडियाट्रिक नेफ्रोलॉजी की क्लीनिक शुक्रवार, प्रतिरक्षण की क्लीनिक गुरुवार, बच्चों के खानपान की क्लीनिक शुक्रवार को सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक होगी।
विज्ञापन

जनरल मेडिसिन में शुगर, श्वसन बीमारी की क्लीनिक शुक्रवार, बुजुर्गों में दांतों व मसूड़ों की बीमारी का इलाज शनिवार व जोड़ों व मांसपेशियों की बीमारी की क्लीनिक सोमवार को होगी। मनोविज्ञान बाल एवं किशोर मनोचिकित्सा की ओपीडी गुरुवार और न्यूरोलॉजी विभाग की ओर से अधिक नींद आने की बीमारी की क्लीनिक गुरुवार को सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक होगी।
एम्स में 10 आईसीयू बेड मंकी पॉक्स के लिए आरक्षित
मंकी पॉक्स के मरीजों को देखते हुए एम्स प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए आईसीयू के 10 बेड आरक्षित किए गए हैं। सहायक चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुयश सिंह का कहना है कि मंकी पॉक्स के खतरे को देखते हुए तैयारियां की गईं हैं।
मरीजों की सुविधा के लिए स्पेशल क्लीनिक चलाने का निर्णय लिया गया है। 10 विभागों की ओर से 15 विशेष बीमारियों को लेकर विशेष ओपीडी के दिन तय किए गए हैं। इससे मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

प्रो. अरविंद राजवंशी, निदेशक, एम्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें