फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब की जमीन पर बने मकानों पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
रायबरेली में सोमवार को नगर पंचायत ऊंचाहार की जमीन पर बने मकान को ढहाती जेसीबी। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। नगर पंचायत में तालाब की भूमि पर किए गए कब्जे को सोमवार को तहसील प्रशासन ने ढहा दिया। चार माह पहले एसडीएम ने कब्जेदारों को बेदखल करने का आदेश दिया था। कब्जदारों को जमीन खाली करने की नोटिस भी जारी किया था, लेकिन किसी ने कब्जा नहीं हटाया।
विज्ञापन

नगर पंचायत की भूमि गाटा संख्या 4040 व 4043 राजस्व अभिलेखों में तालाब के नाम पर दर्ज है। इस जमीन पर नगर के खलील अहमद, मो. इश्तियाक, राजू उर्फ मो. आशिक, वकील अहमद व नाजिर हुसैन ने कब्जा कर लिया था। जमीन पर मकान व दुकान बनाकर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित कर रहे थे। उनके खिलाफ एसडीएम कोर्ट में मुकदमा चल रहा था। कोर्ट ने चार जुलाई को अवैध कब्जेदारों को बेदखल करने का आदेश दिया था।
तहसील प्रशासन ने कब्जेदारों को नोटिस जारी कर 15 दिन में कब्जा हटाने का निर्देश दिया था, लेकिन कब्जा नहीं हटाया गया। सोमवार की दोपहर तहसीलदार अजय गुप्ता व कोतवाल संजय त्यागी पुलिस बल व लेखपालों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जेसीबी से मकानों को ध्वस्त कराने की कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

प्रशासन की कार्रवाई से भूमाफिया ने कुछ नेताओं के जरिये प्रशासन पर दबाव बनवाने और विरोध की कोशिश, लेकिन तहसीलदार ने बेदखली की कार्रवाई बंद नहीं की। लगभग चार घंटे तक चले अभियान में मकानों को गिराने के बाद मेड़बंदी कराई गई। एसडीएम आशीष मिश्रा ने बताया कि तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा कर बनाए गए मकानों को ध्वस्त कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें