फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: धूल खा रहे उपकरणों के मामले में डीएम ने तलब की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। गांवों में कोरोना के संदिग्धों लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग और पल्स की जांच के लिए खरीदे गए इंफ्रारेड थर्मामीटर और पल्स ऑक्सीमीटरों के संबंध में डीएम माला श्रीवास्तव ने सीएमओ से रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

गांवों में करीब 57.65 लाख रुपये खर्च करके जांच के 1153 सेट खरीदे गए थे। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग ने भी जांच मशीनों के सेट खरीदकर उपलब्ध कराए थे।
अमर उजाला में 25 दिसंबर के अंक में 1.07 करोड़ से खरीदे जांच उपकरणों को लेकर खबर प्रकाशित की थी। ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति से मिले बजट से 1153 उपकरण खरीदे गए थे। बाद में जांच उपकरण आशा बहुओं और एएनएम को दिए गए थे।
कोरोना के मामले थमने के बाद कुछ उपकरण खराब हो गए हैं और कुछ का अता-पता नहीं है। इसके अलावा करोड़ों की लागत के मेडिकल उपकरण भी धूल फांक रहे हैं। अमर उजाला में खबर छपने के बाद डीएम ने पूरी रिपोर्ट तलब की है। सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह का कहना है कि मामले में डीएम ने रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें