फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिलेखागार में फर्जीवाड़े में राजस्व अभिलेखपाल समेत दो सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। अभिलेखागार में अभिलेखों को खुरचकर नाम बदलने और पन्ने गायब करने के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद राजस्व अभिलेखपाल समेत दो कर्मचारी निलंबित कर दिए गए हैं। इनमें एक ऊंचाहार व दूसरा वर्तमान में डलमऊ में तैनात हैं। डीएम ने अंतिम जांच एसडीएम लालगंज को सौंपी है।
विज्ञापन

सलोन तहसील क्षेत्र के प्यारेपुर, नुरुद्दीनपुर और जौदहा गांवों की जमीनों से संबंधित अभिलेखागार में रखे दस्तावेजों में हेराफेरी और पन्ने गायब करने का मामला कई महीने पहले सामने आया था। पूर्व एडीएम (वित्त एवं राजस्व) प्रेम प्रकाश उपाध्याय की जांच में पांच लोग दोषी पाए गए थे।
डीएम के निर्देश पर बीती 16 जून को ही एडीएम (प्रशासन) अमित कुमार ने अभिलेखपाल राजस्व रुकइया बेगम को संबंधितों पर मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए थे। ‘अमर उजाला’ ने 10 जून को ‘अभिलेखागार में पकड़ा फर्जीवाड़ा, तीन गांवों के दस्तावेज किए सील’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद अभियान चलाकर कई समाचार प्रकाशित किए।
विज्ञापन

डीएम के आदेश पर 13 जुलाई को प्रशासनिक अधिकारी प्रभारी मनोज कुमार श्रीवास्तव की तहरीर पर शहर कोतवाली में रिटायर्ड व तत्कालीन अभिलेखपाल राजस्व नवल किशोर शुक्ला, वरिष्ठ सहायक व सहायक अभिलेखपाल कृष्ण बहादुर सिंह, चपरासी जफर आलम, करहिया सलोन निवासी आनंद कुमार सिंह, सुषमा देवी, अभिलेखपाल राजस्व रुकइया बेगम पर मुकदमा दर्ज करा दिया था।
डीएम ने राजस्व अभिलेखपाल व वर्तमान में डलमऊ में लेखाकार के पद पर तैनात रुकइया बेगम और सहायक लेखपाल व वर्तमान में ऊंचाहार में सहायक लेखाकार के पद तैनात कृष्ण बहादुर सिंह को निलंबित करके संबंधित तहसीलों से संबद्ध कर दिया है। अंतिम जांच एसडीएम लालगंज को सौंपी गई है।
कोतवाली में अटकी विवेचना
जालसाजी का मुकदमा दर्ज होने के करीब तीन महीने बाद भी विवेचना कोतवाली में लंबित है। सिविल लाइन चौकी इंचार्ज को मुकदमे की विवेचना सौंपी गई थी। हालांकि अब तक विवेचना पूरी हो जानी चाहिए थी।
अभिलेखागार के अभिलेखों में हेराफेरी मामले में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। दो कर्मचारियों को निलंबित कर अंतिम जांच एसडीएम लालगंज को सौंपी गई है।
विज्ञापन

- माला श्रीवास्तव, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें