फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपीएफ की छापामारी से मचा हड़कंप

विज्ञापन
साइबर स्टेशन की जांच करते आरपीएफ जवान। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
शिवगढ़ (रायबरेली)। कस्बा स्थित सहज जन सेवा केंद्र (साइबर स्टेशन) पर आरपीएफ ने रविवार को छापा मारा। इससे कस्बे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

आरपीएफ अपने साथ कैफे संचालक और जरूरी दस्तावेज ले गई। प्रभारी निरीक्षक आलोक मौर्य की अगुवाई में आई पांच सदस्यीय टीम के साथ स्थानीय पुलिस भी रही।
कस्बे में साइबर स्टेशन के नाम से संचालित दुकान पर पहुंची। संचालक इमरान से रेलवे टिकट बनाए जाने की बारे में पूछताछ शुरू कर दी।
कई घंटे तक चली पूछताछ और छानबीन के बाद आरपीएफ अपने साथ संचालक, उसके लैपटॉेप, सीपीयू, मोबाइल, जरूरी दस्तावेज, कई प्रिंट आउट, रजिस्टर आदि ले गई।
दुकान को बंद कराकर चाभी संचालक के पिता को सुपुर्द की गई। थानाध्यक्ष राकेश चंद्र आनंद ने बताया कि बाहर की फोर्स आई थी। क्या मामला था, इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें