डलमऊ। क्षेत्र में एक सप्ताह पहले एक किशोरी का अपहरण हुआ था। डलमऊ पुलिस ने पहले किशोरी को ढूंढा और शुक्रवार को मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस ने आरोपी कुन्नू निवासी ग्राम खड़गपुर कुर्मीआना को गंगा एक्सप्रेस वे ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार किया। मुकदमे में धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद