शिवगढ़। क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी को अपने साथ ले जाने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि बेटी 24 अक्तूबर को सुबह करीब आठ बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। आरोप है कि रास्ते में गांव का अरविंद कुमार उसे अपने साथ ले गया। पिता ने प्रार्थना पत्र में रामसहारे का भी उल्लेख किया है। सीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी और उसकी तलाश की जा रही है।