फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: कोहरे में ट्रक व डंपर भिड़े, तो कहीं पलटा ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवगढ़-परशदेपुर। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बुधवार को कोहरे की वजह से कहीं ट्रक और डंपर में टक्कर हुई तो कहीं स्टेयरिंग फेल होने से ट्रक पलट गया। शिवगढ़ थाना क्षेत्र में बांदा-बहराइच राजमार्ग पर भवानीगढ़ गांव के पास ट्रक व डंपर में टक्कर हो गई।
विज्ञापन

दुर्घटना की वजह से करीब आधा घंटे तक जाम लगा रहा। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। एसओ करुणेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, नसीराबाद थाना क्षेत्र में सलोन-जायस रोड पर नसीराबाद कस्बे के निकट दो पुलिया के पास ट्रक की स्टेरिंग फेल होने से अनियंत्रित होकर पलट गया।
हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। चालक जयकरन निवासी देवीगंज भरसवा जिला कौशांबी ने बताया कि स्टेयरिंग फेल होने से ट्रक अनियंत्रित होकर खड्ढ में जाकर पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें