फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: सड़क हादसों में मासूम की मौत, आठ लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार/बछरावां/अमावां। जिले में हुए सड़क हादसों में एक मासूम की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हुए। ऊंचाहार निवासी असगर अपने पौत्र मोहम्मद (4) को ट्यूशन से लेकर लौट रहा था। चौराहे के पास डंपर ने असगर को रौंद दिया था। हादसे में असगर की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि पौत्र मोहम्मद गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

ऊंचाहार के मवई गांव निवासी इकबाल बहादुर सिंह (45) रविवार को बाइक से कहीं जा रहा था। पसिया बाजार के पास तांगे से भिड़कर वह घायल हो गया। वह हेलमेट नहीं लगाए था। जगतपुर कोतवाली क्षेत्र के तिवारीपुर निवासी खोनई (45) को शनिवार रात अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। वह पैदल कहीं जा रहा था।
लखनऊ जिले के माल थाना क्षेत्र के नवीपाना निवासी परमेश कुमार प्रयागराज से बाइक से घर जा रहा था। मनऊ का इनारा मजरे अरखा गांव के पास ट्रक की टक्कर से परमेश घायल हो गया। वह हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन

पूरे ननकू गांव निवासी अनिकेत अपने रिश्तेदार पूरे सेवक मजरे बाबूगंज गांव निवासी रीतू के साथ बाइक से ऊंचाहार आ रहा था। बाइक सड़क पर खड़े मवेशी से टकरा गई। इससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। इस दौरान पीछे से आ रहे राख के टैंकर ने उसकी बाइक को रौंदा दिया, जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। घायल हेलमेट नहीं लगाए थे।
लखनऊ जिले के निगोहां थाना क्षेत्र के फत्तेखेड़ा निवासी श्यामलाल अपने पिता राजाराम के साथ शनिवार की रात करीब एक बजे रायबरेली शहर में शादी समारोह में शामिल होकर वापस कार से अपने घर जा रहा था। बछरावां कोतवाली क्षेत्र के सारीखेड़ा गांव के निकट लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे खड़े से पीछे से कार जा घुसी।
तेज रफ्तार के चलते कार के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद चालक ट्र्रक लेकर फरार हो गया। हादसेे में पिता-पुत्र घायल हो गए। दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां श्यामलाल की हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाल जगदीश यादव ने कहा कि तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया जाएगा।
मिल एरिया थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी आदर्श सिंह रविवार को बाइक से चौराहा की तरफ जा रहा था। इस दौरान वह सड़क पर खड़े डंपर से टकराया गया। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखचे उड़ गए। आदर्श गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी के बाद जिला अस्पताल से उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें