बछरावां (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को दो बाइकों की भिड़ंत में एक किसान की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा घायल हुुआ। हरचंदपुर थाना क्षेत्र के प्यारेपुर गांव निवासी दयाराम (45) शुक्रवार शाम अपने बेटे नीरज कुमार के साथ बाइक से बछरावां के अधौरा गांव में एक रिश्तेदारी में शादी समारोह में आ रहा था।
जैसे ही वह लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग स्थित कुंदनगंज के पास जोहवाशर्की मोड़ पर पहुंचा, तभी सामने से गलत दिशा से आ रही दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में दयाराम के सिर में गंभीर चोट आने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नीरज कुमार घायल हो गया।
हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार युवक फरार हो गया। इस दौरान घायल नीरज ने दूसरे बाइक सवार युवक की फोटो खींच ली। कोतवाल जगदीश यादव कहना कि तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।
महिला का शव मिला
बछरावां। महराजगंज रोड पर समाधानेश्वर मंदिर के निकट शुक्रवार सुबह महिला का शव पड़ा मिला। उसकी पहचान आशा देवी (45) के रूप में हुई। वह बछरावां क्षेत्र के थुलेंडी गांव की रहने वाली थी। पति सनोज कुमार ने बताया कि पत्नी मानसिक रूप से बीमार थी। कई वर्षों से इधर-उधर घूमा करती थी। कोतवाल जगदीश यादव कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।