फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवगढ़ (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में मंगलवार को ट्रैक्टर पलटने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के पूरे रानीखेड़ा मजरे नेरथुवा गांव निवासी हरिश्चंद्र (30) के ट्रैक्टर का एक पहिया पंक्चर था।
विज्ञापन

वह तीन पहियों के सहारे ट्रैक्टर लेकर पंक्चर बनवाने गुमावां बार्डर जा रहा था। उसके साथ गुमावां गांव निवासी पंकज सिंह (20) पुत्र गंगा सिंह भी था। तभी कोनी गांव मोड़ के पास सामने से आवारा मवेशी आ गए।
मवेशियों को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर पलटकर खड्ड में चला गया। इससे ट्रैक्टर के नीचे दबकर पंकज की मौत हो गई, जबकि चालक हरिश्चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। थानेदार राकेश चंद्र आनंद का कहना है कि पंकज गल्ला का व्यापार करता था। हादसे में उसकी जान गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें