फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में बस कंडक्टर समेत दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
परशदेपुर-सतांव (रायबरेली)। सड़क हादसों में गुरुवार को बस कंडेक्टर समेत दो लोगों की मौत हो गई। इन हादसों की सूचना घरवालों को हुई तो रोना-पिटना मच गया। परशदेपुर चौकी क्षेत्र के पदुमपुर गांव निवासी इंद्रजीत सरोज (50) परशदेपुर बाजार गया था।
विज्ञापन

बाइक से घर लौटते समय सलोन-जायस रोड पर चुनौटा बाग के पास एक बुजुर्ग को बचाने में सामने से आ रही दूसरी तेज रफ्तार बाइक से टक्कर हो गई। इसमें वह घायल हो गया। घायल इंद्रजीत को आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसने दम तोड़ दिया। हादसे के दौरान दूसरा बाइक सवार युवक वाहन छोड़कर भाग गया। इंद्रजीत की मौत से पत्नी मंजू समेत अन्य घरवालों में कोहराम मच गया। डीह थानेदार पंकज सोनकर ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।
उधर, गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के भीतरगांव निवासी मो. जामिन (50) प्राइवेट बस में कंडक्टर था। गुरुवार को वह सवारियां लेकर खीरों से रायबरेली जा रहा था। तभी देदौर गांव के पास साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बस चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाई।
विज्ञापन

झटका लगने के चलते जामिन बस से नीचे गिरकर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, लेकिन उसकी रास्ते में मौत हो गई। कंडक्टर की मौत से पत्नी जाहिदा, बेटे तौसीब, तौहीद, तनवीर व उस्मान, लड़की साहिबा, नाजिया में रोना पिटना मच गया। कार्यवाहक थानेदार नरेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे की तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें