फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में कंटेनर चालक समेत दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली-ऊंचाहार-रोहनिया। जिले में सोमवार रात सड़क हादसों में कंटेनर चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने घटना की जांच की। पहली घटना भदोखर थाना क्षेत्र में हुई। मथुरा जिले के महाराना थाना क्षेत्र के सचौली गांव निवासी राजेंद्र सिंह (45) कंटेनर चालक था। रात करीब 11 बजे वह कंटेनर लेकर लखनऊ से प्रयागराज की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन

लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित झकरासी गांव के पास प्रयागराज से लखनऊ की तरफ जा रहे ट्रक से कंटेनर की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कंटेनर चालक राजेंद्र की मौत हो गई, वहीं ट्रक सवार चालक हादसे में बाल-बाल बच गया। थानेदार यशकांत सिंह का कहना है कि हादसे की जांच कराई जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।
ऊंचाहार कोतवाली के गांव बरगदहा मजरे इटौरा बुजुर्ग गांव निवासी रोहित (23) सोमवार रात करीब 12 बजे बाइक पर सवार होकर कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए गोकना गंगाघाट जा रहा था।
विज्ञापन

जमुनापुर गांव के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से रोहित को सीएचसी के बाद जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत से मां राजकली, भाई शत्रोहन, सनोन कुमार व बहन कंचन पाल के आंसू नहीं थम रहे हैं। कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की जान गई है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें