फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सडक़ हादसों में दो की जान गई, तीन लोग गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार/डीह/सलोन। अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रतापगढ़ जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के मुरैठी गांव निवासी संदीप कुमार (17) अपने पड़ोसी पप्पू (18) के साथ सोमवार रात रोहनिया गांव में अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था।
विज्ञापन

तभी गांव के ऊंचाहार के मसौदाबाद गांव के पास अनियंत्रित बाइक बिजली के पोल टकरा गई। हादसे में संदीप की मौके पर ही मौत हो गई। उसका साथी पप्पू घायल हो गया। पुलिस दोनों को सीएचसी लाई, जहां संदीप को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।
कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उधर, सलोन कोतवाली क्षेत्र में सलोन-रायबरेली मार्ग पर उमरी गांव के पास मंगलवार शाम सड़क किनारे जा रहे एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

बाइक की टक्कर नवजात की मौत
बछरावां (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को दिवाली के दिन सड़क हादसे में नवजात की मौत हो गई। शिवगढ़ के तौली निवासी रामदास अपनी पत्नी शीला को लेकर नाती का इलाज कराने रायबरेली जा रहा था। नाती का जन्म एक दिन पहले हुआ था। बछरावां-महराजगंज मार्ग पर थुलेंडी चौराहे के पास सामने से आ रहे बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में नवजात की मौके पर मौत हो गई। टक्कर मारने वाला बाइक सवार विनय कुमार (35) निवासी थुलेंडी का है। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपसी समझौता कर लिया है।
बिजली के खंभे से टकराकर दो घायल
महराजगंज। मदनिया गांव निवासी सुरेंद्र (25) पहरेमऊ गांव के रहने वाले शिवम (20) के साथ बाइक से महराजगंज की ओर आ रहा था। ग्राम प्रधान केशव चौधरी ने बताया हसनपुर के पास मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई। इसके बाद दोनों बाइक समेत नइया नाले में जा गिरे। आसपास मौजूद लोग दोनों युवकों को बाहर निकाला और सीएचसी महराजगंज में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें