रायबरेली। शहर में बिजली आपूर्ति भगवान भरोसे चल रही है। कहीं तार टूट रहे हैं तो कहीं खुले में रखे ट्रांसफार्मर मौत को दावत दे रहे हैं। शनिवार को शक्तिनगर मोहल्ले में आशीर्वाद इंटर कॉलेज के निकट रखे ट्रांसफार्मर के पास बिजली का तार टूट कर गिर गया। इससे करंट उतर आया। आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना देने के आधे घंटे बाद स्टाफ पहुंच, जब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
मोहल्ले के मनीष कुमार, जितेंद्र कुमार यादव, मधुकर पाल, उमेश तिवारी ने बताया कि जहां पर ट्रांसफार्मर रखा है, वह चबूतरा बहुत नीचे हैं। सुरक्षा के लिए जाली तक नहीं लगवाई गई है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
दोपहर में जिस समय तार टूटा उस समय आशीर्वाद इंटर कॉलेज में पीईटी की परीक्षा दे रहे थे। उधर, एक्सईएन आनंद कुमार वर्मा ने बताया कि जैसे ही जानकारी हुई, वैसे स्टाफ को भेजा गया था। तार को जोड़कर आपूर्ति भी चालू हो गई है।