फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से पिता की मौत, बेटे-बेटी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
डीह (रायबरेली)। थाना क्षेत्र मेें ट्रक की टक्कर से किसान की मौत हो गई, जबकि उसकी बेटा व बेटी घायल हो गई। अमेठी जिले के फुरसतगंज थाना क्षेत्र के सधान मजरे सरवन गांव निवासी रामनरेश (40) अपनी बेटी मनीषा (16) और बेटे दिलीप (10) के साथ बाइक पर सवार होकर शनिवार शाम बड़े बेटे शिव कुमार की ससुराल कोनहा मजरे डीह गांव जा रहा था।
विज्ञापन

करीब पांच बजे बन का पुरवा मजरे टेकारी मोड़ के पास ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार तीनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां रविवार को रामनरेश को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही किसान ने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष पंकज सोनकर ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें