फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृत सरोवर देखने पहुंचे उपायुक्त मनरेगा से सचिव ने की अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। सलोन ब्लॉक क्षेत्र के रेवली गांव में बनवाए जा रहे अमृत सरोवर की जांच करने पहुंचे उपायुक्त मनरेगा जीपी कुशवाहा को अभद्रता का शिकार होना पड़ा।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान ग्राम विकास अधिकारी ने उपायुक्त के साथ ही अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए अशोभनीय बर्ताव किया। इससे कार्य स्थल पर अफरातफरी मच गई।
मामले में उपायुक्त मनरेगा ने जिला विकास अधिकारी को पत्र भेजकर सचिव के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की संस्तुति कर दी है।
उपायुक्त मनरेगा शनिवार को सलोन ब्लॉक क्षेत्र के रेवली में निर्माणाधीन अमृत सरोवर के काम का निरीक्षण करने पहुंचे थे। निरीक्षण में काम ठीक मिला।
निरीक्षण के दौरान ही मौके पर उपलब्ध ग्राम विकास अधिकारी विशाल यादव ने उपायुक्त मनरेगा के साथ अशोभनीय बर्ताव किया।
आरोप है कि अमर्यादित भाषा का प्रयोग भी किया। किसी बात के लिए गुस्साए सचिव ने जमकर मनमानी की। साथ ही चाहे जहां शिकायत करने की चेतावनी भी दी।
सचिव की मनमानी के कारण कार्य स्थल पर अव्यवस्था फैल गई। हालांकि उपायुक्त मनरेगा अमृत सरोवर का निरीक्षण करने के बाद वापस लौट आए और जिला विकास अधिकारी को पत्र भेजकर ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई के लिए संस्तुति कर दी। सचिव के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू होने के बाद हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

सलोन ब्लॉक के रेवली में निर्माणाधीन अमृत सरोवर के काम का निरीक्षण किया गया। काम तो ठीक पाया गया, लेकिन निरीक्षण के दौरान ग्राम विकास अधिकारी ने अशोभनीय बर्ताव करते हुए अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। कठोर दंडात्मक कार्रवाई के लिए पत्र डीडीओ को भेजा है।
जीपी कुशवाहा, उपायुक्त मनरेगा
अधिकारी के साथ कर्मचारी का अशोभनीय बर्ताव करते हुए अमर्यादित भाषा का प्रयोग कतई उचित नहीं है। उपायुक्त मनरेगा का पत्र मिला है। आज लखनऊ में मीटिंग में हैं। बुधवार को ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मनमानी करने वाले सचिवों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

अरुण कुमार, जिला विकास अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें