प्रगति पुरम स्थित लखनऊ–प्रयागराज हाईवे किनारे आग लगने से धू-धूकर जलता ट्रक।
अमावां। प्रगतिपुरम कॉलोनी के पास लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर खड़े ट्रक में बुधवार रात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक धू-धू कर जलने लगा। इससे हाईवे से सफर करने वाले लोगों में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों और पुलिस ने आग को बुझाया। हालांकि तब तक ट्रक के आगे का हिस्सा जल गया। मिल एरिया थाना प्रभारी बिंध्य विनय रावत ने बताया कि चालक-क्लीनर खाना खाने चले गए थे। शॉर्ट सर्किट के चलते ट्रक में आग लगने की आशंका है।