फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: महाविद्यालय में पांच को लगेगा रोजगार मेला

Sat, 31 Oct 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। बैसवारा महाविद्यालय में पांच नवंबर को वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला सेवायोजन कार्यालय और बैसवारा महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मेले में 20 प्रतिष्ठित कंपनियां युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगी। प्राचार्य प्रो. पुष्पा बरनवाल और जिला सेवायोजन अधिकारी डॉ. दिनकर कुमार ने बताया कि मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, स्नातक और परास्नातक अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें