फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह से ट्रांसफार्मर खराब, 100 घरों में अंधेरा

Sat, 25 Oct 2014 05:30 AM IST
Raebareli
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंहपुर (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र के बिजौली गांव का ट्रांसफार्मर खराब होने से उपभोक्ताओं को दो माह से अंधेरे में रहना पड़ रहा है। दीपावली के दिन भी पूरा गांव रात में अंधेरे में डूबा रहा। ग्रामीणों ने बताया कि इसकी शिकायत विद्युत उपकेंद्र इन्हौना में की गई, लेकिन अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं बनवाया गया है। ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर बनवाने की मांग की है। मनीष कुमार, वाहिद अली, रामबहादुर, रामशरण, जगजीवन, रामचंदर ने बताया कि गांव में लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर दो महीने पहले खराब हो गया था, जिसे अभी तक ठीक नहीं कराया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर से 100 कनेक्शन हैं। बिना बिजली प्रयोग किए ही बिजली का बिल देना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने बताया कि ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने के कारण जल जाता है। ग्रामीणों ने 25 की जगह 63 केवीए ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है। अवर अभियंता मनीष मौर्य ने बताया कि स्टीमेट बनाकर भेजा गया है। ट्रांसफार्मर मिलने पर बदलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें