फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनों की याद में भर आईं आंखें

Tue, 28 Oct 2014 05:31 AM IST
Raebareli
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर मंगलवार को शहीदों की याद में हर किसी की आंख नम हो गई। इस दौरान पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में शहीदों को सलामी दी गई। श्रद्धासुमन अर्पित करके उन्हें याद किया गया। हरदोई जिले में बदमाशों से मुठभेड़ में शहीद हुए आरक्षी की पत्नी को सम्मानित किया गया। पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में एसपी एन कोलांची, एएसपी, सीओ, एसओ व अन्य पुलिसकर्मियों ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। अपनों की याद में हर किसी की आंखें भर आई। सरेनी निवासी कुंवर बहादुर सिंह की हरदोई जिले में आरक्षी पद पर तैनाती थी। दो महीने पहले बदमाशों से हुई मुठभेड़ में गोली लगने से कुंवर बहादुर की मौत हो गई थी। शहीद आरक्षी की पत्नी रीता को एसपी ने साल और पांच हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया। इस दौरान रीता की आंखों से आंसू निकल आए। एसपी ने कहा कि हमें ईमानदारी के साथ नौकरी करते हुए अपना फर्ज निभाना चाहिए। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक राममूरत यादव, सीओ सदर सत्यपाल सिंह, सीओ, एसओ व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें