फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक सस्पेंड, दूसरे का वेतन रोका

Tue, 21 Oct 2014 05:31 AM IST
Raebareli
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली (ब्यूरो)। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री की संस्तुति पर कराई गई जांच में दो स्कूलों में धांधली पकड़ में आने पर बीएसए ने एक के हेडमास्टर को निलंबित कर बीआरसी से संबद्ध कर दिया है। जबकि दूसरे स्कूल की प्रधानाध्यापक का वेतन रोक दिया है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. मनोज पांडेय के निर्देश पर प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक स्कूल जगतपुर में रसोइयों के चयन, एमडीएम और ड्रेस वितरण की जांच कराई गई थी। बीईओ राही बीरेंद्र कनौजिया, बीईओ अमावां पवन श्रीवास्तव और डीसी एमडीएम अभिनव श्रीवास्तव की जांच रिपोर्ट में आरोप सही पाए गए। ‘अमर उजाला’ ने इस मामले को उठाया तो जांच हुई और सच्चाई सामने आ गई। जांच रिपोर्ट आने के बाद बीएसए ने पूर्व माध्यमिक स्कूल जगतपुर के प्रधानाध्यापक केदारनाथ सिंह को निलंबित कर बीआरसी जगतपुर से संबद्ध कर दिया है। जबकि प्राथमिक स्कूल जगतपुर की प्रधानाध्यापिका साधना सिंह का वेतन रोक दिया है। बीएसए संदीप चौधरी ने बताया कि अंतिम जांच शुरू करा दी गई है। जांच रिपोर्ट आनेे के बाद अन्य कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें