फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी से दो लोगों की मौत, चार घायल

Fri, 13 Jun 2014 05:31 AM IST
Raebareli
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में गुरुवार को आई तेज आंधी से एक किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। वहीं कानपुर रोड पर कार पलटने से पिता-पुत्र समेत तीन लोग जख्मी हो गए। भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को गुरुवार को बारिश होने से राहत मिली। दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। वहीं देर शाम आंधी चलने के साथ ही बारिश होने से तापमान में गिरावट आ गई। शहर के साथ डलमऊ, सरेनी, भोजपुर, लालगंज समेत कई स्थानों पर बारिश हुई। कई जगहों पर लोगों को जलभराव से भी जूझना पड़ा। गर्मी से बेहाल लोगों को सुबह से सुकून मिला। आसमान में बादल छाने से उमस कम रही। वहीं शाम को आंधी चलने लगी। परशदेपुर चौकी क्षेत्र के गांव नहर कोठी के पास तेज आंधी से पेड़ गिरने से किशोर दिलीप की मौत हो गई। बताया जाता है कि गोपाली का पुरवा निवासी बहनोई मनोज पूरे शुक्लन मजरे भुआलपुर शादी समारोह में शामिल होने आया था। दिलीप की बुआ की शादी के लिए आज बारात आनी थी। बर्फ लाने के लिए दिलीप अपने बहनोई के साथ परशदेपुर गया था। लौटते समय रास्ते में बहनोई ने साले दिलीप को एक पेड़ के नीचे यह कहते हुए बैठा दिया कि वह कुछ देर में अपने गांव होकर आ रहा है। वह गया ही कि आंधी आ गई। जिस पेड़ के नीचे बैठा वह गिर गया। पेड़ के नीचे दबकर दिलीप की मौत हो गई। दूसरी घटना बछरावां थाना क्षेत्र में तिलेंडा गांव के पास हुई। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के कुंभी गांव निवासी छविनाथ (54) और खजुरो गांव निवासी सूर्यकांत (24) बाइक से बछरावां आए थे। देर शाम दोनों घरों को लौट रहे थे। रास्ते में आंधी आ गई। वे धूल के चलते सड़क से भटक गए और तिलेंडा गांव के पास खड़े ट्रक में पीछे से भिड़ गए। इसमें छविनाथ की मौत हो गई, जबकि सूर्यकांत को सीएचसी बछरावां ले जाया गया। इसी तरह अमावां क्षेत्र के पूरे सहादत मजरे सिंधौना गांव निवासी नितिन (10) आंधी आने पर अमिया बीनने गांव के नजदीक बाग में गया था। इसी दौरान एक पेड़ की डाल गिर गई, जिसकी चपेट में आकर घायल हो गया। इसी तरह एक घटना और हुई। प्रतापगढ़ जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के गांव पंडित का पुरवा निवासी पराग अपने पिता रामकिशोर और भतीजे हरिश्चंद्र के साथ बेटी किरन को विदा कराने कानपुर गया था। वहां से कार से बेटी को लेकर लौट रहा था। जिला मुख्यालय से आठ किलोमीटर पहले कानपुर रोड पर आंधी आने से कार पलट गई। इसमें तीनों घायल हो गए, जबकि बेटी बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें