फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो फीडर फुंके, 61 गांवों की बत्ती गुल

Fri, 13 Jun 2014 05:31 AM IST
Raebareli
विज्ञापन
विज्ञापन
सरेनी (रायबरेली)। बिजली समस्या को लेकर जिले के हालात सुधरते नजर नहीं आ रहे हैं। पावर हाउसों में फाल्ट और तारों के टूटने की घटनाएं विद्युत संकट को और बढ़ा रही हैं। गुरुवार को सरेनी पावर हाउस में इनकमिंग के दो फीडर फुंक गए। इससे पूरा पावर हाउस बैठ गया और 61 गांवों की बत्ती गुल हो गई। आपूर्ति बाधित होने से 14 हजार उपभोक्ताओं का हाल बेहाल है। अभी तक आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाई है। उधर अटौरा पावर हाउस से निकले बथुवा फीडर में फाल्ट आने से कई घंटे आपूर्ति बाधित रही। सरेनी पावर हाउस से जुड़े उपभोक्ताओं के लिए गुरुवार का दिन काफी मुश्किलों भरा रहा। सुबह करीब नौ बजे पावर हाउस के इनकमिंग फीडर वन और टू अचानक फुंक गए। इससे पूरा पावर हाउस बैठ गया। पावर हाउस से जुड़े गौतमनखेड़ा, पहुरी, हसनापुर, मदई खेड़ा, रमईपुर, बहादुरपुर, मझिगवां, भोजपुर, रनापुर, उसरू, तिवारीपुर कला, झामपुर सहित 61 गांवों की आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त हो गई। करीब 14 हजार उपभोक्ताओं के सामने बिजली संकट उत्पन्न हो गया। भीषण गर्मी में सुबह से लेकर शाम तक ग्रामीणों को पसीना छूटता रहा, लेकिन पंखे और कूलर में हवा खाने के लिए बिजली नहीं मिली। जेई श्यामलाल का कहना है कि खराबी दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें