सतांव। गुरुबख्शगंज में शुक्रवार को दबंगों ने एक घर में घुसकर भाई-बहन को पीट दिया। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर ली है। गुरुबख्शगंज गांव निवासी श्री किशन के घर में घुसकर दबंगों ने उसकी बेटी सुमित्रा और भाई पिंटू को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने गांव के ही अश्वनी गुप्ता, अशोक कुमार, इरशाद, परमेश्वर के खिलाफ एनसीआर दर्ज की गई है। एसओ ने बताया कि रंजिश के चलते दोनों की पिटाई की गई है।