रायबरेली-अमावां। पुलिस ने रविवार को दो चोरों को धर दबोचा। इन दोनों को मिल एरिया थाना क्षेत्र के आईटीआई फैक्ट्री के पास एक मोबाइल शॉप में हुई चोरी के मामले में पकड़ा गया है। पुलिस ने चोरी का सामान भी बरामद किया है। एसपी राजेश पांडेय ने पुलिस कार्यालय में चोरी की घटना का खुलासा किया। एसपी के मुताबिक सात मार्च को सुल्तानपुर रोड पर आईटीआई फैक्ट्री स्थित एक मोबाइल शॉप में चोरी हो गई थी। मामले में लउआ यादव, रोनू उर्फ चंद्रजीत यादव निवासी डिहुआ मजरे कसेहटी थाना मिल एरिया को पकड़ा गया है। इनके पास से 25 चोरी के मोबाइल, छह मोबाइल चार्जर, 10 ईयरफोन, 65 रिचार्ज कूपन, दो डाटा केबल बरामद हुए हैं। दोनों लखनऊ में मोबाइल समेत अन्य सामान बेचने जा रहे थे, तभी पकड़ लिया गया।