फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो कांफ्रेंसिंग में सीएमओ से मांगा जवाब

Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
Raebareli
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। स्वास्थ्य विभाग के आला अफसरों ने गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य चिकित्सा अधिकारी की क्लास ली। करीब ढाई घंटे तक चली क्लास में टीकाकरण व्यवस्था को सुधारने और झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई के आदेश दिए गए। इसके अलावा अल्ट्रासाउंड सेंटरों को भी चेक कर कार्रवाई के लिए कहा। जिले में आशीर्वाद योजना में भर्ती न होने पर सीएमओ से जवाब मांगा गया। सीएमओ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अफसरों को स्थिति से अवगत कराया। गुरुवार शाम चार बजे से वीडियो कांफ्रेंसिंग शुरू हुई। कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी के वीडियो कांफ्रेंसिंग रूप में सीएमओ डॉ. अशोक कुमार गुप्ता व विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव संजय अग्रवाल, एनआरएचएम के मिशन निदेशक व स्वास्थ्य महानिदेशक थे। एक-एक करके योजनाओं की समीक्षा की गई। आशीर्वाद योजना को शुरू कराने के लिए सीएमओ को 31 जनवरी को लखनऊ बुलाया गया। जिले में आशीर्वाद योजना की भर्ती न हो पाने के संबंध में सीएमओ से जानकारी ली गई। प्रमुख सचिव ने सीएमओ को निर्देश दिए कि टीकाकरण को और प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। इसके अलावा झोलाछाप डॉक्टरों व अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटरों को भी चेक करके दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए। करीब ढाई घंटे तक चली वीडियो कांफ्रेंसिंग में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की सांसे थमी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें