फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में चौतरफा जाम, लोग हुए हलकान

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Raebareli
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। धनतेरस और दिवाली को लेकर रविवार को बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही दुकानों पर लोगों का जमावड़ा लगने लगा। दोपहर तक प्रमुख मार्गों पर जाम लगने लगा। जाम इस कदर रहा कि लोगों के पसीने छूट गए। भीड़ अधिक होने के कारण जाम हटाने में पुलिस भी असहाय दिखी। यह सिलसिल देर शाम तक चलता रहा। हालात ये रहे कि जाम के चलते लोगों ने वाहनों के बजाय पैदल ही बाजार जाना उचित समझा। शहर के सुपर मार्केट, सब्जी मंडी, घंटाघर, विशंभर मार्केट, खोया मंडी स्थित कपड़ा समेत अन्य दुकानदारों पर खरीददारी के लिए सुबह से ही भीड़भाड़ रही। बाजारों का नजारा मेले जैसा रहा। चाहे फिर बर्तन की दुकानें रही हों या इलेक्ट्रॉनिक, ज्वैलर्स की दुकानें हर जगह लोगों की भीड़भाड़ दिखी। नतीजतन शहर में जाम की समस्या उत्पन्न हो गई है। डिग्री कॉलेज चौराहा, बस स्टेशन चौराहा, रेलवे स्टेशन, सिविल लाइन चौराहा पर जाम की वजह से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। सबसे अधिक जाम डिग्री कॉलेज चौराहे से जिला अस्पताल चौराहे तक रहा। चौराहों पर पुलिस तो तैनात की गई, लेकिन वह भी जाम हटाने में असमर्थ रही। उधर, सीओ पंकज पांडेय का कहना है कि त्योहार पर सुरक्षा बनाए रखने के लिए पूरी तैयारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें