फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज गिरफ्तारी को बनी टीम

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Raebareli
विज्ञापन
विज्ञापन
जायस (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में महिलाओं पर तेजाब फेंकने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम बनाई गई है। साथ ही उसका नंबर सर्विलांस पर लगा दिया गया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे दबोच लिया जाएगा। मालूम हो कि जायसे के शेखाना मोहल्ला की रहने वाली सुषमा देवी (48) पत्नी जगन्नाथ के साथ ननकेउव (18), उसकी मां सुंदारा (50) पत्नी शिवनारायण मौर्या और खुशबू (10) गौतम सोनकर शुक्रवार की देर शाम खेत से घर लौट रही थीं। इसी दौरान सुषमा के घर रहने वाले आरोपी अखिलेश मिश्रा निवासी गोपीगंज वाराणसी ने तेजाब फेंक दिया था। तेजाब पड़ने से चारों झुलस गई थी। इसमें सुषमा की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। पुलिस ने शनिवार को इस मामले में आरोपी अखिलेश मिश्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले की जांच एसआई विनय कुमार पांडेय को सौंपी गई है। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जायस कोतवाली के एसआई राजेश सिंह की अगुवाई में एक टीम गठित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें