ऊंचाहार। थाना क्षेत्र में बुधवार को बेकाबू ट्रक ने एक लकड़ी ठेकेदार को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस घटना से अनभिज्ञता जता रही है।
भदोखर थाना क्षेत्र के मेजरगंज गांव निवासी शब्बर अहमद (30) लकड़ी कटान का कार्य करता था। मंगलवार की रात ऊंचाहार थाना क्षेत्र के बेहरामऊ से गूलर की लकड़ी डीसीएम मे लोड कराकर जा रहा था। गांव के बाहर मोड़ पर वह डीसीएम से उतरकर साइड बता रहा था कि अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे जाकर पलट गया, जिससे वह लकड़ियों के नीचे दब गया। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने किसी तरह लकड़ी के बोटों को हटाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताते हैं कि गांव निवासी सुलेमान के यहां उसकी ससुराल है। हालांकि घटना की सूचना थाने में नहीं दी गई।