फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलोन क्षेत्र के सूची चौकी के पास हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, साथी घायल
विज्ञापन

डीह (रायबरेली)। सलोन कोतवाली क्षेत्र के सूची चौकी के पास बुधवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इससे एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। हरदोई जिला निवासी राहुल सिंह (30) ट्रक चालक और रायबरेली के सलोन क्षेत्र के जमुरवा निवासी आशीष (29) क्लीनर था। रात में राहुल ने ट्रक आशीष के गांव के पास खड़ा कर दिया। इसके बाद दोनों बाइक पर सवार होकर सूची घूमने आए थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। सूची चौकी सूची प्रभारी सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में राहुल सिंह की मौत हो गई है। वह हरदोई जिले का रहने वाला था। इसकी सूचना उसके परिवारीजनोें को दे दी गई है। घायल आशीष का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। कोतवाल जीडी शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें