फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची से गायब हो गए नाम, सुनवाई नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदाता सूची से कई नाम गायब
विज्ञापन

रायबरेली। नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 31 खाली सहाट, प्रभुटाउन और प्रगतिपुरम मोहल्ले में कई नागरिकों के नाम मतदाता सूची से गायब हो गए हैं। नागरिकों ने इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मोहल्ले के रहने वाले रामराज सिंह, जगन्नाथी सिंह, राजेश बहादुर सिंह, गौरव सिंह, वैभव सिंह, राममनोरथ ने बताया कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव में मतदान किया, लेकिन नगर पालिका के चुनाव में मतदाता सूची से नाम काट दिया। जानकारी होने पर पहले भी इसकी शिकायत की गई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी तरह अनुभव भार्गव एडवोकेट ने बताया कि उनके मोहल्ले में भी उनके समेत कई लोगों के नाम गायब हैं। शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। नागरिकाें ने डीएम से जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें