फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने मनाया मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाया मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन
विज्ञापन

- सपाइयों ने की दीर्घायु की कामना
रायबरेली। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में सपा के राष्ट्रीय संरक्षक मुलायम सिंह यादव का 79वां जन्म दिवस बुधवार को समारोह पूर्वक मनाया गया। इस मौके पर सपाइयों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर नेताजी के दीर्घायु की कामना की। सपा जिलाध्यक्ष राम बहादुर यादव ने कहा कि नेताजी ने संघर्ष के रास्ते पर चलकर राजनीति की बड़ी ऊंचाईयों को हासिल किया। जिला उपाध्यक्ष रामसेवक वर्मा एवं वीरेंद्र यादव ने कहा कि सन् 1967 में सबसे कम उम्र के नेताजी विधायक थे। उन्होंने समाजवादी पार्टी को फर्श से अर्श तक पहुंचाने का काम किया है। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष सेंट्रल बार एसोसिएशन ओपी यादव, लोहिया वाहिनी अध्यक्ष मो. साहिल, युवजन सभा अध्यक्ष विनोद यादव, छात्र सभा अध्यक्ष राकेश पटेल, अधिवक्ता सभा अध्यक्ष शशि यादव, जिला पंचायत सदस्य चंद्रराज पटेल, रामे यादव आदि उपस्थित रहे। वहीं सपा के प्रांतीय नेता आशीष चौधरी, राज्य कार्यकारिणी सदस्य शिवम प्रकाश सोनकर के नेतृत्व में हरचंदपुर सीएचसी में रोगियों मेें फल का वितरण किया। आशीष, शिवम प्रकाश सोनकर व शशांक सिंह राठौर ने कहा कि नेताजी से हम सबको आगे बढ़ने का मार्गदर्शन मिलता है। लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का 79वां जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनकी लंबी उम्र की कामना की। सरनी विधान सभा क्षेत्र के अध्यक्ष रामनाथ यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने पार्टी को ऊंचाईयों में खड़ा करने के लिए बहुत मेहनत की। उनके द्वारा कराए गए कार्यों को आज भी लोग याद करते हैं। प्रदेश सचिव सुशील यादव, नगर अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, लारेंस यादव, अनुपम शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें