फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिकअप की टक्कर से युवक की मौत
विज्ञापन

सतांव (रायबरेली)। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में रविवार शाम पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी को चोटें आई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज चालक को हिरासत में ले लिया। गुरूबक्शगंज थाना क्षेत्र में रायबरेली-लालगंज मार्ग स्थित किलौली के पास पिकअप ने बाइक सवार अश्वनी कुमार (30) पुत्र पवन कुमार निवासी पहुरवां महराजगंज को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल अश्वनी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उसकी पांच वर्षीय लड़की को चोटें आईं। यह हादसा उस समय हुआ, जब अश्वनी बाइक पर सवार होकर बेटी को लेकर जिला मुख्यालय जा रहा था। एसओ विनोद सिंह का कहना है कि तहरीर पर रिपोर्ट लिख कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें