करंट से कर्मचारी झुलसा
राही (रायबरेली)। भदोखर थाना क्षेत्र में मंगलवार को करंट की चपेट में आने से एक संविदा कर्मचारी झुलस गया। अशोक कुमार विद्युत उपकेंद्र त्रिपुला में संविदा कर्मी है। मंगलवार को वह नारेतीर गांव में ट्रांसफार्मर बदलने गया था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। अवर अभियंता शंभूनाथ ने बताया कि करंट से झुलसे कर्मी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।