फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरचंदपुर के 10 हजार उपभोक्ताओं

विज्ञापन
विज्ञापन
हरचंदपुर को आज नहीं मिलेगी बिजली
विज्ञापन

रायबरेली। हरचंदपुर ब्लॉक क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र से जुड़े करीब 10 हजार उपभोक्ताओं को रविवार को बिजली नहीं मिलेगी, क्योंकि यहां पर खराब हुए 10 एमबीए ट्रांसफार्मर के स्थान पर नया ट्रांसफार्मर लगाया जाना है। सुबह 10 बजे से देर शाम तक कार्य चलेगा। त्रिपुला उपखंड अधिकारी एसएन यादव ने बताया कि पांच दिन पहले विद्युत उपकेंद्र हरचंदपुर में लगा 10 एमबीए का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। इसके स्थान पर नया ट्रांसफार्मर लगना है। दो दिन पहले उपकेंद्र पर नया ट्रांसफार्मर पहुंच गया है। रविवार को नए ट्रांसफार्मर को शिफ्ट किया जाएगा। इस वजह से रविवार को 10 बजे से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कार्य कार्य पूरा होते ही क्षेत्र की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें