फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 दिन से बेहटाकलां गांव के 60 घर अंधेरे में

विज्ञापन
विज्ञापन
18 दिनों से अंधेरे में बेहटाकलां गांव के 60 घर
विज्ञापन

लालगंज (रायबरेली)। क्षेत्र के बेहटाकलां गांव में ट्रांसफार्मर फुंक जाने से 60 घर 18 दिनों से अंधेरे में है। ग्रामीणों ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की है। बेहटाकलां गांव निवासी अनंत विजय सिंह, गोपाल सिंह, राधेश्याम तिवारी, श्रीकेशन चौरसिया आदि ने बताया कि 15 जुलाई को गांव में लगा 25केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया था। इसकी सूचना पॉवर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों को कई बार दी गई थी। लेकिन आज तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। बिजली न होने के कारण 60 घरों की बत्ती गुल है और लोगों को मजबूरन अंधेरे में जीवन यापन कर नाना प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जेई आरके पाल ने बताया कि ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं होने से दिक्कत है। उपलब्ध होते ही बदला जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें